निरहुआ ने भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की आवश्यकता पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दर्शकों की मांग थी कि भोजपुरी फिल्मों में कुछ नया किया जाए। जब पूरी दुनिया और सिनेमा में परिवर्तन हो रहा है, तो भोजपुरी सिनेमा को भी इस बदलाव का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म को न केवल भोजपुरी दर्शकों से, बल्कि हिंदी, तमिल और मराठी इंडस्ट्री के लोगों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
भाषा विवाद पर निरहुआ ने कहा कि यह एक प्रकार की गंदी राजनीति है। उन्होंने कहा कि भाषा के नाम पर गरीबों के बीच नफरत फैलाना गलत है। भोजपुरी बोलने वाले लोग जानते हैं कि मराठी भाषा कितनी प्यारी है और महाराष्ट्र के लोग भी भोजपुरी की अहमियत समझते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को अपनी भाषा सीखने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए।
कांवड़ यात्रा के संदर्भ में निरहुआ ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पहचान बताने में गर्व महसूस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई यादव परिवार में पैदा हुआ है और भोजपुरी बोलता है, तो यह गर्व की बात है। हर किसी को अपनी पहचान को गर्व से बताना चाहिए।
You may also like
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पेपर मिल में धमाका, शिफ्ट इंचार्ज की मौत, 4 कर्मचारी झुलसे
मुंबई: नाबालिग की हत्या मामले में 19 साल का दोस्त गिरफ्तार
नेमप्लेट विवाद : स्वामी यशवीर महाराज ने यूपी खाद्य विभाग के फैसले का कड़ा विरोध किया
सुबह पेट साफ नहीं होता? बस उठते ही करें ये 1 आसान काम, बाथरूम की टेंशन खत्म!
अनूपपुर: बारिश में कट जाते दो दर्जनों गांवों का संपर्क, कछुए की गति से चल रहा पुलाें निर्माणा